Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सुरक्षा के दावे को दिखाया ठेंगा: दिवाली पर हुई बिक्री के छह लाख रूपए नकद और करोड़ों के मोबाइल फोनों पर चोरों ने किया हाथ साफ

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में कस्बे में स्थित एक मोबाइल शॉप पर देर रात चोरों ने शटर तोड़ करोड़ो के कीमत के मोबाइल फोन चोरी कर लिए और इसके साथ ही दीपावली पर हुई मोबाइलों की बिक्री के रखे पैसों सहित दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी चोर उड़ा कर ले गए। पीड़ित ने जब सुबह दुकान का ताला टूटा हुआ देखा तो इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना हैं।

अपने दुकान की हालत देख दुकान मालिक के आंसू फूट पडा, निओ क्म्युनिकेशन के मालिक इमरान ने बताया कि दीपावली के अवसर दुकान मे एक करोड़ के करीब का माल भरा हुआ था और लगभग 6 लाख रुपये जो दीपावली के दिन मोबाइल की बिक्री कर दुकान में ही रखे हुए थे जो बैंक बंद होने के कारण जमा नहीं हो पाए  जिन्हे चोर शटर तोड़कर चोरी कर ले गए. पीड़ित का कहना है कि रात्रि करीब ग्यारह बजे दुकान बंद कर हम घर चले गए थे सुबह करीब पांच बजे मेरे पास मेरे पड़ोसी का फोन आया कि तुम्हारे दुकान का शटर टुटा पड़ा हैं तो मैने जब वहां जा कर देखा तो मेरे होस उड़ गए मेरी दुकान में रखे करीब एक से डेढ़ करोड़ के मोबाईल बदमाश चोरी कर ले गए और कल हुई करीब पांच से छह लाख की बिक्री के रुपये भी लेकर चले गए साथ ही सीसीटीवी कैमरों, डीवीआर भी तोड़ कर अपने साथ ले गए। पीड़ित का कहना कि चोरी की सूचना तत्काल सूरजपुर कोतवाली को दी,  जिसकी सूचना मैने पुलिस को दी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी, लेकिन दिवाली पर व्यापक सुरक्षा का दावा करने वाले पुलिस कमिश्नरेट की दावों की पोल इस चोरी ने खोल कर रख दी है। 

Related posts

डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज श्रवण हत्याकांड में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha

बुढ़ापे के प्यार का हुआ खौफनाक अंत, प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाला प्रेमी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भाइयों ने अपनी बहन और बहनोई पर चलाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर -दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x