Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने सभी देशवासियों को दीपावली के पुण्य, पवित्र और पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: श्रीमती गांधी ने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि प्रकाश का यह पर्व भारतवर्ष के प्रत्येक परिवार के लिए सुख-समृद्धि, उन्नति-प्रगति के सुअवसर लेकर आए।”
“दीपावली हमें संदेश देती है कि अंधियारा कितना भी घना हो, एक दीपक का प्रकाश ही पर्याप्त है उस अंधियारे को मिटाने के लिए। इसलिए अनिवार्य है कि हम उम्मीदों के इस दीप की आभा हमेशा अपने हृदयों में रोशन रखें।

दीपावली पर दीपों की श्रृंखला हमें इस बात का आभास कराती है कि हम सभी देशवासी परस्पर प्रेम व सामंजस्य से एक दूसरे के जीवन को रोशनी प्रदान कर सकते हैं और आपसी सहयोग से घने से घने अंधकार को दूर कर सकते हैं।” “आइए दीपोत्सव के दिन हम सभी देशवासी इस बात का संकल्प लें कि विभिन्न भाषा, धर्म, पंथ के लोग खुशियों का समग्र और सामूहिक यह उत्सव एक साथ मनाएंगे और अंधियारे को दूर करने वाला उम्मीदों का दीप जलाएंगे।”

Related posts

हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर कटाक्ष, झूठ का कोई इलाज नहीं

Ajit Sinha

महिला सुरक्षा के लिए सीएम अरविन्द केजरीवाल का बड़ा कदम,आज से दिल्ली में लगने लगे 2.10 लाख स्ट्रीट लाईट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x