Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इसी दिशा में कार्य करते हुए उन्होंने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को सैंद्घातिक रूप से स्वीकृति प्रदान की है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए 200 बिस्तरों वाले अतिरिक्त ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण की आवश्यकता महसूस की गई है।  उन्होंने बताया कि उक्त ब्लॉक के अलावा एनएचएम के तहत राज्य के छह जिलों में एमसीएच विंग/ब्लॉक की स्थापना को मंजूरी दी गई है। साथ ही,जिला सिविल अस्पतालों यानी पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल में पांच एमसीएच ब्लॉकों की स्थापना प्रक्त्रिया में है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज नलहड़ में एक एमसीएच ब्लॉक की स्थापना की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए टाटा कंपनी की 2050 किलो ग्राम नकली नमक बरामद की।

Ajit Sinha

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कार्यालय एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक खुलेंगें।

Ajit Sinha

हरियाणा मंत्रिमण्डल ने स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को दी मंज़ूरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x