Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हिस्ट्रीशीटर की उसी के स्कार्पियों में गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस ने गाडी से शराब के दो गिलास, क्वार्टर बरामद की हैं।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नॉएडा के थाना बिसरख इलाके में एक मूर्ति गोल चक्कर के समीप गांव मिलक लच्छी के सामने स्कार्पियो गाडी में एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई, आरोपित घटनास्थल से फरार होने सफल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अंतरिक्ष अपार्टमेंट नॉएडा निवासी मंजीत सिंह के रूप में की हैं। ये मृतक मंजीत सिंह एक हिस्ट्रीशीटर हैं और इस पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का मानना हैं कि स्कॉर्पियो गाड़ी में चल रही पार्टी के दौरान इसे इसके अपने ही साथी ने गोली मार कर हत्या की हैं। पुलिस ने मंजीत के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर का कहना कि मनजीत सिंह बादलपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था इस पर हत्या लूट डकैती के केस दर्ज हैं। मनजीत सिंह की एक पत्नी गांव में रहती है और वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था। उनका कहना हैं कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मनजीत सिंह कार खड़ी कर अपने किसी साथी के साथ पार्टी कर रहा था, आपसी विवाद के बाद उसे गोली मार कर फरार हो गया. जिस समय वारदात हुई उस समय मनजीत सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठा था। उसके साथ बैठे युवक ने उसे तीन-चार गोलियां मारकर हत्या की है। एक गोली सिर में लगी है। घटना की जांच शुरू कर दी गई और आरोपित की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।पुलिस ने गाडी से शराब के दो गिलास, क्वार्टर और ढोकला भी बरामद किया है।

Related posts

फरीदाबाद:शराब पीने की वजह से बेटे की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी, इसीलिए बेटे की दोस्त की हत्या कर दी -पकड़े गए दो सगे।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार के हाथों आज लाखों रूपए की रिश्वत कांड में सीआईए -2 के तत्कालीन इंचार्ज कपिल सिहाग को पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामिक-खालिस्तानी संगठन से जुड़े 5 आतंकियों को किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x