Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

साइबर सेल, क्राइम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 46 महिलाएं सहित 53 लोगों को पकड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: साइबर सेल क्राइम, रोहिणी जिले ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया हैं, पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 53 लोगों को पकड़ा हैं जिनमें 46 महिलाएं हैं और 7 पुरुष हैं। पुलिस ने मौके से 6 कंप्यूटर डेस्कटॉप , एक बार कोड स्कैनर मशीन, 2 बार कोड बंडल,5 मॉडम/राउटर मशीन, कुल 86 मोबाइल, उपस्थिति रजिस्टर, ग्राहक विवरण रजिस्टर, ऑर्डर बुक रसीदों के लिए ऑर्डर बुक रसीद और पार्सल बॉक्स को बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक ये लोग दिल्ली -एनसीआर से दूर अलग -अलग प्रदेशों के लोगों रेडमी और वीवो मोबाइल फोन काफी सस्ते दामों में उपलब्ध कराने का झांसा देकर निर्दोष लोगों को ठग ने का काम करते थे। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संपत्ति संख्या 1586-डी, पहली मंजिल, ग्राम पूठ कलां, दिल्ली में छापेमारी की कार्रवाई की। और इस गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।

Related posts

फरीदाबाद: विश्वास पात्र व परिवार की हिस्सा बनी एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर में की 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

कॉल सेंटर खोलकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो युवतियों समेत तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

यह कर्नाटक का दुर्भाग्य है कि मोदी सरकार अन्न भाग्य योजना 2.0 में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है-जयराम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x