Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

देर रात घर लौटते समय बदमाशों ने वकील को मारी गोली, हत्या का कारण पुलिस को आपसी रंजिश होने का शक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के थाना फेस 2 क्षेत्र के इलाहाबास गांव में देर रात वकील निशांत की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. घायल निशांत यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में हत्या आपसी रंजिश के कारण किए जाने के संकेत मिले है. चार टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।

ये तस्वीर निशांत की है जो पेशे से वकील है, सोमवार रात को गांव में निशांत के किसी जानकार व्यक्ति की मौत हो गई थी। शोक प्रकट करने और परिवार को सांत्वना देने के लिए निशांत उस के घर गए थे। देर रात घर लौटते समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। जिसमें उनको 2 गोलियां लगी। मौके से बदमाश फरार हो गए। घायल अवस्था में वकील को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरिश्चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कुछ लोगों ने निशांत को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो घरेलू जमीनी विवाद और दूसरा मृतक की बहन का उसके ससुराल वालों से विवाद होना बताया जा रहा है। डीसीपी हरिश्चंद्र का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।पुलिस ने चार टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि जमीनी विवाद के चलते निशांत की हत्या की गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा एसटीएफ ने पकड़ी 8.5 किलो अफीम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

शादी में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या करने के कुछ समय बाद ही 7 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक व्यापारी के बेटे हिमांशु भाटिया की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी -आरोपित फरार हैं, तलाश में जुटी पुलिस ,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x