Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्कूल जा रही नवीं क्लास की छात्रा के साथ पहले छेड़छाड़ और छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की , अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में चांगोली गांव के नजदीक स्कूल जा रही एक नवीं क्लास की छात्रा के साथ एक मनचले शख्स  ने पहले उसके साथ छेड़छाड़ की और छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की, घटना के बाद पीड़िता की बहने भी उसके साथ थी, उसको भी पहले जान से मारने धमकी दी और फिर उसे जान से  मारने का भी प्रयास किया। राहगीरों ने छात्रा को आरोपी चंगुल से छुड़ाया। परिजनों के शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है। 

दनकौर थाने पर परिजनों के साथ शिकायत देने पंहुची ये छात्राए ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव की निवासी है और छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह शुक्रवार की सुबह अपनी दो बहनों के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। चांगोली गांव के नजदीक गांव के शख्स  कपिल ने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को साइकिल से गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी कपिल ने पीड़ित का गला दबाकर उसको जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित को बचाने पहुंची उसकी बहनों को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। राहगीरों ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से बचाया। इस पर आरोपी भाग गया। इस घटना में छात्रा को चोट भी आई है। जिसके बाद छात्राओ ने परिजनों को बताया और पुलिस में शिकायत दी। परिजनों ने शिकायत लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है  पुलिस के आलाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही जांच कर जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

लूट के इरादे से युवक की हत्या का मामला सुलझा: मुख्य आरोपी रोशन गिरफ्तार, नाबालिग साथी भी काबू।

Ajit Sinha

सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज, जांच शुरू । 

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत क्लर्क अरुण कुमार को 5 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x