Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में एक और सनसनीखेज वारदात: दो लोगों ने एक शख्स की सिर दीवार में मार -मार कर हत्या कर दी, फरार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सेक्टर-31 थाना इलाके में मेवला महाराजपुर अंडरपास के निकट दो लोगों ने एक शख्स की गर्दन पकड़ दीवार में सिर मार-मार कर हत्या कर सनसनीखेज वारदात अंजाम दे दिया दी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपित को हिरासत में ले लिया हैं अब इसके पूछताछ के बाद दूसरे आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

खबर के मुताबिक शिकायतकर्ता इंद्रवीर के अनुसार  वे मूल रूप से उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के गांव बाकतपुर का निवासी हैं,लेकिन इन दिनों वह फ्रेंडस कॉलोनी में रहते हैं। इंद्रवीर के साथ उनका छोटा भाई शिवदेव भी रहता था। दोनों ही भाई मेवला महाराजपुर अंडरपास के निकट शर्मा क्रेन पर ड्राइविंग करते हैं। बीती बुधवार की रात करीब 8:30 बजे दोनों भाई अंडरपास की दीवार के निकट खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय बलराम और रोहित उनके पास पहुंचे। इन दोनों ने इंद्रवीर और शिवदेव को गाली देनी शुरू कर दी। दोनों भाईयों ने गाली देने का विरोध किया। बलराम ने तत्परता से शिवदेव को अपने कब्जे में जकड़ लिया और शिवदेव की गर्दन पकड़ कर अंडरपास की दीवार में सिर पकड़ कर जोर- जोर से मार दिया। इंद्रवीर  ने बीच बचाव करने की कोशिश किया, फिर उसने बचाओ-बचाओ का शोर किया। सिर में चोट लगने से शिवदेव नीचे सड़क परगिर गया और आरोपितों ने फिर से शिवदेव के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों मारपीट करके भाग गए, लेकिन इंद्रवीर उसे लहूलुहान अवस्था में अपने भाई को नजदीकी क्लीनिक पर ले गया, लेकिन बाद में बीके अस्पताल में शिव देव को ले जाया गया, पर रास्ते में ही शिवदेव का दम निकल गया।

15 दिन पहले हुई थी कहासुनी

आरोपित बलराम के साथ 15 दिन पहले किसी बात लेकर शिवदेव के साथ कहासुनी हुई थी। मामला अधिक न बढे, इस वजह से दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। लेकिन बलराम ने रंजिश पाली हुई थी। इसके चलते बलराम ने वेबजह शिवदेव के साथ मारपीट की और उसकी मौत हो गई।

Related posts

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा पैविलियन के स्टॉलों का किया दौरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज लाइसेंस कालोनी दुर्गा बिल्डर के फेस -2 में जमकर की तोड़फोड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने आज चार लुटेरों को गिरफ्तार, इनके कब्जे से 35 लाख रुपए नगद किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x