Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कार सवार बदमाशों ने कई स्थानों पर बरसाई ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़कों पर आई पुलिस नदारद, कार गई पलट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में बीती रात कार सवार बदमाशों ने आज कई जगहो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी.पुलिस को ब्रेजा कार से जा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी की कुछ व्यक्ति उसका एक कार से उसका पीछा कर रहे हैं, और वह लोग गोलियां चला रहे है, सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अन्य थानों को सूचित करते हुए सघनता से चेकिंग शुरू की।  और बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी, पुलिस को  देखकर  बदमाश भागने लगे और उनकी कार सेक्टर- 150 के समीप पलट गई और बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए, पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।  पुलिस को कार में से तीन हथियार भी मिले है।  बरामद असलहों के संबंध में जानकारी जुटा  रही है तथा उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगा दी गई है।

गुजरान डेरी गांव के पास रोड पर बने दुकानों और ऑफिस के दीवारों और शटर पर गोलियों के निशान बता रहे बदमाश कितने बेखौफ थे और पुलिस की पेट्रोलिंग और चेकिंग व्यवस्था कितनी लचर हैं की कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की एक घंटे दहशत फैलाते रहे देर रात होने के कारण दुकानों का शटर बंद थे। इससे किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है।  बदमाश सिर्फ गुजरान डेरी गांव के पास ही नहीं जेपी अमन और एसीई 150 के गार्ड रूम पर भी फायरिंग की जिसमें राधेश्याम नाम का गॉर्ड बाल-बाल बच गया. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रात में ब्रेजा कार से जा रहे एक व्यक्ति ने थाना नॉलेज पार्क पर सूचना दी की कुछ कार सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे हैं, सूचना मिलते ही थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अन्य थानों को सूचित करते हुए सघनता से चेकिंग शुरू की.

और बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो  बदमाश भागने लगे।  इन बदमाशों ने कार को तेज रफ्तार से भगाया तेज रफ्तार होने की वजह तथा एक्सल टूट जाने के कारण सेक्टर 150 निर्माणाधीन समृद्धि अपार्टमेंट के पास पलट गई।  उपस्थित गार्ड ने बताया की गाड़ी से तीन व्यक्ति निकल कर भागे हैं, गाड़ी को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है और फरार बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।  पुलिस को कार में से एक लाइसेंसी राइफल, पंप एक्शन गन तथा एक अवैध पिस्टल बरामद हुई  हैं। बरामद हथियारों के बारे में जानकारी की जा रही है तथा उक्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगा दी गई है। इस मामले में से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं बदमाशों की गिरफ्तारी जल्द ही  की जाएगी। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: स्ट्रीट डॉग को जान से मारा, डॉग लवर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल को अरेस्ट कर भेजा जेल

Ajit Sinha

पलवल: होडल अपराध शाखा की टीम ने एक कार से गांजा की भारी तादाद में एक खेप के साथ तीन तस्करों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

साले को फसाने के लिए ट्रक लूट की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने की 2 के खिलाफ कार्रवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x