Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

5 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगा भाजयुमो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) 4 अक्टूबर, 2021 को पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में अपने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित करेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राष्ट्रीय कार्यकारणी भारतीय जनता युवा मोर्चा का सर्वोच्च निकाय है, जो युवा मोर्चा के कार्य की दिशा एवम भविष्य की रणनीति तय करता है। इस बैठक के दौरान कई महत्त्वपूर्ण विषयों जैसे अगले साल कई राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर युवा मोर्चा द्वारा आगामी “राज्य चुनावों के लिए भूमिकाओं और रणनीतियों पर चर्चा, चुनाव अभियानों और अन्य आयोजनों की जिम्मेदारी सौंपना और राष्ट्र निर्माण में आज के युवाओं की भूमिका पर चर्चा करना अहम है। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर भविष्य में युवा मोर्चा की कार्य योजना पर भी गहन चर्चा और विमर्श किया जाएगा ।
 
5 अक्टूबर को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में भाज्युमो के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्यों,सभी प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों के साथ एक बैठक होगी। इस आगामी उच्च स्तरीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए भाजयुमो कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। तेजस्वी सूर्या के 26 सितंबर, 2020 को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह भाजयुमो की पहली कार्यकारणी बैठक होगी। इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों को और मजबूत करने से जुड़े कुछ अहम बिंदुओं पर भी चर्चा होगी। इस दौरान युवा मोर्चा द्वारा विभिन सरकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी जिसके माध्यम से देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं और साथ ही युवाओं विशेषकर के लिए नई नीतियों और योजनाओं पर भी मंथन भी किया जाएगा जो भविष्य मे उनके लिए सहायक और उत्साहजनक साबित होंगी।

Related posts

केजरीवाल सरकार दिल्ली में सभी को मुफ्त बिजली देना जारी रखेगी- आतिशी।

Ajit Sinha

मेरे क्षेत्र में चल फिर मैं तुम्हें बताऊंगा, ये चैलेंज दोनों दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया,उसकी आरोपितों ने हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: देश विरोधी ताक़तें देश में नफरत और हिंसा का जहर घोल रही हैं-सोनिया गांधी-सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x