Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: आगामी 3 अक्टूबर को संत निरंकारी मिशन द्वारा पटौदी में होगा रक्तदान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा आगामी रविवार 3 अक्टूबर 2021 को पटौदी में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर बिलासपुर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पटौदी में प्राप्त: 10 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक चलेगा। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के अनुसार निरंकारी अनुयायी एवं भक्तजन मानव कल्याण के लिए एवं जीवन दान के लिए रक्तदान करते रहे हैं। सतगुरु के कथन ‘रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए’ से प्रेरित होकर रक्तदान को अपनी भक्ति का अहम अंग बनाकर श्रद्धालु भक्त इस महादान में अपना योगदान देते हैं।

श्रद्धालु-भक्तों के मन में रक्तदान करने का बहुत उत्साह होता हैं, इसलिए आवश्यकतानुसार समय-समय पर भिन्न-भिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होते रहते हैं। निरंकारी संत मानव के कल्याण के लिए सदा ही तत्पर रहते हैं और अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं। संत निरंकारी मिशन द्वारा सम्पूर्ण भारत सहित विदेशों में भी अनेक स्थानों पर भी रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। कोरोना महामारी के चलते इस रक्तदान शिविर के दौरान कोरोना से बचाव के निर्देशों एवं उपायों को अपनाकर ही रक्तदान किया जायेगा।
संत निरंकारी मिशन द्वारा वर्ष भर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते है। इस वर्ष भी मिशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये जाने हैं। इसी कड़ी में 2021 में कोरोना महामारी के दौरान पटौदी, गुरुग्राम में यह रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है।गुरुग्राम के संयोजक एमसी नागपाल ने इस रक्तदान के लिए सभी के त्याग एवं समर्पण की भावनाओं का उत्साह बढाया है। सभी निरंकारी भक्त स्वेच्छा से इसमें शामिल होकर मानवता की सेवा में रक्तदान करेंगे। पटौदी के मुखी डॉक्टर सतीश कुमार ने कहा कि रक्तदाताओं के लिए सम्पूर्ण जलपान आदि की व्यवस्था की गई है। रक्तदान से पूर्व होने वाली जांच तथा रक्तदान के बाद की आवश्यकताओं की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा । इस रक्तदान शिविर में रक्त एकत्र करने के लिए गुरुग्राम सिविल अस्पताल के डाक्टर तथा उनकी टीम आएगी।

Related posts

बीती रात टोल प्लाजा पर तैनात एक कर्मचारी के साथ मारपीट व तोड़ फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया हैं -अरेस्ट।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी: हाड कंपकपाती ठंड और बरसात में अन्नदाताओं की  हालत देखकर देशवासियों सहित मेरा मन भी बहुत व्यथित है

Ajit Sinha

अपराध शाखा, सेक्टर-10 ने आज लगभग करोड़ के अफीम के साथ एक शख्स को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x