Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जेल के अंदर से रंगदारी कारोबार चला रहे कुख्यात बदमाश के लिए रंगदारी वसूल ने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ ने किया अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तरप्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने दो बदमाशों को अरेस्ट किया है जो एक बड़े गैंगस्टर के लिए 5 लाख रंगदारी मांग रहे थे और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। यह अपराधी रंगदारी मांगने के यूएसए की वर्चुअल नंबर से कॉल करते थे। पीड़ित की शिकायत पर बादलपुर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था और एसटीएफ की टीम तहकीकात कर रही हैं और सबूत मिलने के बाद दोनों आरोपितों  को अरेस्ट कर लिया।  एसटीएफ ने रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है

यूपी एसटीएफ के गिरफ्त अतुल कसाना उर्फ अक्की और अरुण उर्फ मास्टर पर ग्रेटर नोएडा के दुरयायी गांव निवासी राजकुमार को कॉल कर रंगदारी मांगी गई थी। यह कॉल अमेरिका के वर्चुअल नंबर से की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर राजकुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया  है। उन्होंने बताया कि फोन कर पीड़ित से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पीड़ित ने डर की वजह से 30 हजार रूपए  दिए थे। उसके बाद और भी पैसों की मांग की जा रही थी। जिसके चलते राजकुमार ने बादलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि अमित कसाना गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है और लोगों से रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी मांगने में कसाना के दो गुर्गों अतुल कसाना और अरुण उर्फ मास्टर का हाथ है। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि अमित कसाना दिसंबर 2020 में जेल से बाहर आया था। उसके बाहर आने के बाद से आरोपित उसके संपर्क में थे। पकड़ा गया आरोपित अरुण मास्टर अमित कसाना के नाम से पूर्व में भी राजकुमार को धमकी दे चुका था। दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। पांच लाख की रंगदारी की रकम में से एक लाख रुपये अतुल कसाना को मिलने थे। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि बदमाश रंगदारी मांगने के लिए नियमित फोन काल नहीं करते है। वह इंटरनेट कॉलिंग का प्रयोग करते है। इंटरनेट काल कर लोगों को धमकी देते है कि यदि रंगदारी नहीं दी तो जान से मार देंगे।

Related posts

गुरुग्राम जेल लोक अदालत: पांच विचाराधीन बंदी रिहा

Ajit Sinha

नूंह हिंसा में अब तक 102 एफआईआर दर्ज, 202 लोग गिरफ्तार और 80 लोगों को हिरासत में लिया- अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x