Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और झपटमार के बीच मुठभेड़: मुठभेड़ में गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस के साथ रेडिसन होटल के पास सर्विस रोड सेक्टर- 56 में बाइक सावर दो लुटेरो से पुलिस की उस समय मुठभेड़ हो गई जब दोनों बदमाश सुबह टहलने के लिए निकले लोगों की चैन लूटने के फिराक में थे। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से फरार हुए दूसरे लुटेरे को पुलिस की टीमों ने कोबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए चार मोबाइल, एक तमंचा और बाइक बिना नंबर प्लेट की बरामद की है।

पुलिस की माने तो घायल बदमाश की पहचान ग्राम मोरना निवासी रोहित जाटव के रूप में हुई है। मौके से भागे दूसरे लुटेरे को पुलिस की टीमों ने कोबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान सिद्धार्थ शर्मा के रूप में हुई। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाने की पुलिस को मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से चेन और मोबाइल लूटने की वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों को जांच के लिए लगाया गया था। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध को देखकर पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ करने की कोशिश कर रही थी, कि बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर घेराबंदी तोड़कर निकलने की कोशिश करने लगे। सिद्धार्थ शर्मा नाम का बदमाश भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा बदमाश रोहित जाटव के पैर में गोली लगने से नीचे सड़क पर गिर गया। उसे पुलिस की टीम ने दबोच लिया। फरार बदमाश सिद्धार्थ को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों ही शातिर किस्म के बदमाश हैं और इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। उनका आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है, लुटेरे के पास से लूटे गए चार मोबाइल, एक तमंचा और बाइक बरामद की है।

Related posts

सोसायटी में मामूली बात पर खो रहे अपना आपा, लडकियां भी पीछे नहीं, गार्ड से गाली गलौज और बदसलूकी का वीडियो वायरल

Ajit Sinha

एक जाति के साथ खड़ा रहना ठीक नहीं है…कई और लोगों के भी एनकाउंटर हुए है, उनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई…संजय निषाद।

Ajit Sinha

हरियाणा: डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने आज नागरिकों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं, 2022 की प्राथमिकताओं का किया उल्लेख

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x