Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जेल से जमानत पर आने के बाद रेप पीड़िता से शादी कर ली, फिर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना एनआईटी की टीम ने आज आठ महीने से लगातार फरार चल रहे रेप  के आरोपित को सेक्टर- 12 , फरीदाबाद से अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सचिन है जो उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ बलात्कार के आरोप में वर्ष 2019 में एक मुकदमा महिला के मायके उत्तर प्रदेश के थाना कसाना में दर्ज किया गया था। यह केस अदालत में विचाराधीन है और अदालत से जमानत पर  था। 

जमानत पर आने के पश्चात आरोपित ने पीड़ित महिला से शादी कर ली तथा शादी करने के पश्चात उसकी अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके जुर्म में इसी वर्ष -2021 में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दूसरा मुकदमा फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में दर्ज किया गया। आरोपित इस केस में काफी समय से फरार चल रहा था जो महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया ने अपनी टीम के साथ मिलकर कई बार आरोपित  के ठिकानों पर रेड गई, परंतु आरोपित  छिपता रहा। कल गत  27 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपित  वर्ष 2019 के मुकदमे में फरीदाबाद के सेक्टर- 12 स्थित जिला न्यायालय में आया हुआ है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम सेक्टर- 12 पहुंच गई और आरोपित को अदालत के पास से अरेस्ट कर लिया ।आरोपित के कब्जे से मोबाइल  फोन बरामद किया जा चुका है जिसमें उसने महिला की अश्लील तस्वीरें खींची थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद : विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय में ड्रामा करके धोखेबाज मशहूर चीनी ब्यापारी दर्ज मुकदमे से बचना चाहता हैं,मुकेश गुप्ता।

Ajit Sinha

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों की धूम, मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना

Ajit Sinha

फरीदाबाद कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, भाजपा सरकार स्वच्छता के नाम पर सिर्फ ड्रामा करती हैं,पूरे शहर को नरक बना दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x