Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त प्राध्यापकों व अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सुगम शिक्षा के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त प्राध्यापकों व अध्यापकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है।

विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्राधिकारी के विद्यालयों के मुखिया व प्रभारी को सूचित करें कि वे अपने विद्यालय में उपलब्ध पीजीटी, टीजीटी तथा सीएंडवी पदों पर रिक्त पदों के समक्ष आवश्यकतानुसार सेवानिवृत्त प्राध्यापकों व अध्यापकों की सेवाएं ‘स्टॉप गैप अरेंजमैंट’ के रूप में ले सकते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने गौशालाओं को चारे के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि को बढ़ाया पाँच गुणा

Ajit Sinha

राष्ट्रीय अधिवेशन: ‘‘भाजपा देश की आशा और विपक्ष में निराशा’’ का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अनुमोदन

Ajit Sinha

22 जनवरी को नागे बाबा मंदिर मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x