Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज लगभग 12 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कालोनी में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्समेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज पल्ला क्षेत्र के बसंतपुर इलाके में अवैध रूप बसाई जा एक कालोनी में जबरदस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई को भारी पुलिस फोर्स के साए में एक अर्थमूभर मशीन की सहायता की गई हैं। इस तोड़फोड़ के दौरान डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे।

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र टी शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से शिकायते मिल रही थी, कि कुछ कालोनीनाईजरके द्वारा पल्ला के बसंतपुर इलाके में लगभग 12 एकड़ भूमि पर एक अवैध कालोनी बड़ी तेजी के साथ विकसित किया जा रहा हैं, इस अवैध कालोनी में लगभग 18 रिहायशी निर्माण, 20 बाउंड्रीवाल व 25 डीपीसी बने हुए हैं। उनका कहना हैं कि इन शिकायते को संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई को तो ये सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई,इसके बाद आज समय तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी। आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से सभी के सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश व अमित कर रहे थे, जबकि पुलिस बल का नेतृत्व नवीन नगर पुलिस चौकी इंचार्ज महेश कुमार कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रसिद्ध उद्यमी नवीन सूद को प्रदान की मानद पीएचडी।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :आज के विद्यार्थी ही विश्वगुरु भारत के निर्माण की कुंजी हैं: निलेश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पृथला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा को मिला बलदेव अलावलपुर का साथ, हुए गदगद -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x