Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने आरोपी पटवारी को किया अरेस्ट, नौ सेल डीड बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में गठित एसआईटी ने चौथे आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया हैं। इस आरोपी पटवारी से पुलिस ने 9  सेल डीड बरामद किया हैं।दोनों  प्रोजेक्टों से अपने आप को तथा अपने परिजन व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए एक्वायर की हुई जमीन में से जमीन को अपने एवं अपने भाई बंधुओं के नाम रजिस्ट्री करा दी, इस मामले में पहले ही 3 आरोपियों को अरेस्ट किए चुके हैं। 

मामले में गठित एसआईटी प्रभारी श्री यशपाल सिंह डीएसपी सिटी पलवल ने जानकारी देते हुए बताया कि  रेलवे कॉरिडोर मामले में एडीसी पलवल की प्राथमिक जांच के बाद 8 पटवारी व कानूनगो तथा कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था उसकी तफ्तीश अनुसंधान संघ के द्वारा किया जा रहा है।  दौराने अनुसंधान आरोपियों की सेशन कोर्ट पलवल से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी जिसमें आरोपी पटवारी बाबूलाल, निवासी गांव पृथला भी है। जिसके ऊपर आरोप है कि उसने  दोनों प्रोजेक्टों से अपने आप को तथा अपने परिजन व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए एक्वायर की हुई जमीन में से जमीन को अपने एवं अपने भाई बंधुओं के नाम रजिस्ट्री करा दी,जो सभी को रेलवे के अवार्ड अनुसार  550000 रुपए, एक सरकारी नौकरी या आजीवन ₹20000 प्रति माह जमीन मालिक को मिलने थे, लेकिन इसकी शिकायत होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आगे जानकारी देते हुए प्रभारी एसआईटी ने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी पटवारी बाबूलाल उपरोक्त को गत दिनांक 16 सितंबर 2021 लघु सचिवालय पलवल से गिरफ्तार करके एवं अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से  उक्त जमीन से संबंधित 9 सेल डीड बरामद की गई है। आरोपी पटवारी बाबूलाल  को आज नियम अनुसार पेश अदालत किया गया जहां अदालत ने आरोपी को बंद कारागार के सादर आदेश फरमाए। मामले में पहले ही आरोपी सुरेश कानूनगो, डाटा ऑपरेटर वरुण देव तथा प्रवाचक एसडीएम सुनील कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में फरार बकाया आरोपियों की दबिश दी जा रही है।

Related posts

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले के मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सलमान -त्यागी -सद्दाम गिरोह का सक्रिय सदस्य सूरज उर्फ़ कुरा को दिल्ली छोड़ने से कुछ मिनटों पहले ही ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लंदन की लिंडसे बनकर लाखों के उपहार का देते थे लालच फेसबुक फिशिंग के माध्यम से लूटने वाले नाईजिरियन गिरोह का भंडाभोड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x