Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ब्लॉक पंचायत कार्यालय खरखौदा में 20,000 रुपये रिश्वत लेते महिला पटवारी व निजी व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक/सोनीपत: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने आज सोमवार को एक कार्रवाई के दौरान ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा (जिला सोनीपत) से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए श्रीमती सुदेश, पटवारी (उम्र 25 वर्ष), निवासी गांव सुरेठी जिला झज्जर तथा कृष्ण चन्द्र पुत्र सीताराम, निवासी सिसाना जिला सोनीपत (निजी व्यक्ति) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा संख्या 3 दिनांक 09.02.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है।
मामला संक्षेप में
शिकायतकर्ता अनिल पुत्र कृष्ण, निवासी सिसाना जिला सोनीपत ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव सिसाना में लगभग 450 गज पंचायती भूमि पर उसका करीब 25 वर्षों से कब्जा है। सरकार की हिदायतों के अनुसार वह वर्ष 2004 के कलेक्टर रेट के डेढ़ गुना शुल्क जमा कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने का पात्र है।शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 06.02.2026 को वह इस संबंध में ब्लॉक पटवारी श्रीमती सुदेश से उनके कार्यालय में मिला, जहां उनसे रजिस्ट्री कराने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। बाद में 20,000 रुपये में सौदा तय हुआ। श्रीमती सुदेश ने शिकायतकर्ता को निर्देश दिया कि वह यह राशि कैंटीन संचालक कृष्ण चन्द्र को दे।

कृष्ण चन्द्र ने श्रीमती सुदेश से फोन पर बातचीत के बाद शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेने की बात कही। शिकायत की पुष्टि उपरांत मुकदमा  दर्ज कर सीडीसी/निरीक्षक जगजीत सिंह नं. 1241/सोनीपत, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उप-केंद्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग पार्टी गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों  को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए ब्लॉक पंचायत कार्यालय, खरखौदा से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

पिछले साढ़े 10 वर्षों में सरकार ने प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से दिलाई आजादी – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

लोकसभा चुनाव: मतदान बढ़ाने के लिए ब्याह-शादी की तरह मतदाताओं को भेजे जाएंगे निमंत्रण पत्र

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x