Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़: रजिस्ट्री कार्य के लिए ग्राम सचिव व पटवारी को दें प्रत्येक दिन का टारगेट , नोडल अधिकारी करें समीक्षा- एसीएस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिकारियों को स्वामित्व योजना के अन्तर्गत लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। संजीव कौशल ने आज उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व योजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि रजिस्ट्री के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए ग्राम सचिव व पटवारी को प्रत्येक दिन का टारगेट देना होगा और नोडल अधिकारी इसकी समीक्षा करेंगे। अगर कहीं कार्य में ढील नजर आती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।

वित्तायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में सभी गांव और शहर के कुछ भागों को लाल डोरा से मुक्त करने के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के कार्य को सितम्बर माह में हर हाल में मुकम्मल करना है, इसमें लापरवाही न बरतें जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में निश्चित तौर पर परिणाम आने चाहिए। किसी की कोई जरूरत है, तो उन्हें बताएं।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संजीव कौशल ने रजिस्ट्रेशन ऑफ डीड पर भी चर्चा की और जिलावार उसकी रिपोर्ट ली। अब तक 2 लाख 23 हज़ार 123 प्रॉपर्टी कार्ड दिए जा चुके हैं और 2668 गांव लाल डोरा मुक्त किए जा चुके हैं।

Related posts

भ्रष्टाचार के मामले में कर्मचारी दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई, चार की सजा, 5000 जुर्माना

Ajit Sinha

दुर्भाग्यपूर्ण बयान के लिए अरविंद केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली के लोगों से मांगे माफी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x