Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 3 तस्करों को किया अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने आज उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल्ली में हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं। इस गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट करके इनके पास से पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम हेरोइन, एक क्रेटा कार एक स्कूटी, तीनमोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग दो करोड़ रूपए हैं। इन तीनों ड्रग तस्करों के खिलाफ थाना अपराध शाखा , दिल्ली में मुकदमा नंबर -159, दिनांक 16 अगस्त 2021 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 21 / 25 , एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया हैं।

पुलिस के मुताबिक अरेस्ट किए गए ड्रग तस्करों के नाम हुकुम सिंह उर्फ टीटू , रोहित उर्फ़ फिजुला निवासी डी -2 , 301 , सुल्तान पूरी , दिल्ली और शाहिद खान उर्फ़ छोटे प्रधान निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश हैं। इन सभी ड्रग तस्करों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Related posts

फरीदाबाद: बुजुर्ग दंपति की घर में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला प्लम्बर निकला-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंग्रेजी वाइन शॉप के सेल्समेन से पिस्तौल के नौक पर दो लुटेरों ने लूटे 16000 रूपए कैश , केस दर्ज।

Ajit Sinha

केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया द्वारका एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x