Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रेजिडेंट की सुरक्षा के तैनात, सिक्योरिटी गार्डो ने रेजिडेंट और उसके बेटे को लाठी, डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा-वीडियो देखें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लोकतांत्रिक व्यवस्था मैं सबको अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन बदलते परिवेश में अब विरोध करने वालों को चुप कराने के लिए हथकंडे अपनाएं  जा रहे है और सोसायटी भी इससे अछूती नही है नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड में रेजिडेंट का गार्ड के साथ हुए विवाद के बाद एक दर्जन से ज्यादा मेंटेनेंस के लोग और सिक्योरिटी गार्ड ने रेजिडेंट और उसके बेटे लाठी , डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा. गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पूरा वाक्य सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे व मोबाइल वीडियो में कैद हो गई, पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा गार्ड कृष्णकांत शुक्ला व सिक्योरिटी इंचार्ज अमलेश राय समेत 8 गार्ड हिरासत में ले लिए गए हैं।  फुटेज  के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान की जा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं मारपीट के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गार्डो का एक झुंड इकट्ठा होकर मेंटेनेंस ऑफिस में पहुंचता है और लोटस बुलेवार्ड सोसायटी के रेजिडेंस एसपी सिंह और उनके बेटे को घसीट के बाहर लाकर बुरी तरह पिटाई करता है उन्हे चोटे आती हैं और फिर खून बहने लगता है। किसी के इशारे पर इन लोगों को सबक देने के लिए  वारदात हुई, जिस समय यह घटना हुई उस समय सोसाइटी में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाता है लेकिन वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं अब मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि जिन लोगों के साथ मारपीट की गई उनका नाम एसपी सिंह है और वे पेशे से कारोबारी है। उनके घर पर जिओ फाइबर लगाना था और पिछले दो-तीन दिन से मेंटेनेंस वालो से उस बॉक्स की चाबी मांग रहे थे जहां से जिओ फाइबर हो कर जाता है लेकिन प्रबंधन के लोग इनकी अनदेखी कर रहे थे।

उसके पीछे कारण यह है कि जो वर्तमान में पदाधिकारी हैं,उनका यह विरोध करते हैं। आज यह फिर नीचे जाकर बॉक्स की चाबी मांग रहे थे, इस दौरान थोड़ी गर्मा-गर्मी गार्ड से हो गई। उसके आधे घंटे बाद अचानक 14-15 गार्ड आ जाते हैं रेजिडेंट की सुरक्षा देने के लिए तैनात गार्ड सुरक्षा देने की जगह उन पर हमला बोल देते और  मारपीट करने लगते हैं उनके हाथ में लाठी, डंडे, बैट और राड भी हैं और दोनों बाप और बेटे की पिटाई करते हैं।  घटना के समय सोसाइटी में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो जाता है यह कहीं ना कहीं सोची समझी साजिश से हमला हुआ है। लोटस बुलेवर्ड के प्रेसिडेंट कहते है घटना हुई है और हमारे संज्ञान में है लेकिन जब हमे पता चला पुलिस पहुंच चुकी थी हमने इस मामले की निष्पक्ष जांच जाने की मांग की है वही एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मेंटेनेंस और सिक्योरिटी गार्ड के इंचार्ज समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य लोगों की पहचान फुटेज के आधार पर की जा रही है इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related posts

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन वर्चस्व” के तहत 22 अफ़्रीकी नागरिकों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

पूर्व विधायक व शराब कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के दो शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

घरेलु नौकरानी के लिए कई घरों में एक लड़की को दिखा कई लोगों से ठगी करने वाले एक प्लेसमेंट एजेंसी का भंडाफोड़, 2 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x