Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा: सरकारी स्कूलों में कार्यरत सी.एंड.वी कला अध्यापकों का जल्द ही रिक्तियों के आधार पर पीजीटी के पद पर प्रमोशन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत सी.एंड.वी कला अध्यापकों का जल्द ही रिक्तियों के आधार पर पीजीटी के पद पर प्रमोशन किया जाएगा, इसके लिए मौलिक शिक्षा विभाग ने सी.एंड.वी कला अध्यापकों की राज्य स्तरीय वरिष्ठता सूची तैयार कर ली है।

मौलिक शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के निदेशक की ओर से राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के अंतर्गत कार्यरत सभी सी.एंड.वी कला अध्यापकों को अवगत करवा दें कि उनकी वरिष्ठता सूची नियमित कार्यग्रहण तिथि के आधार पर तैयार करके विभाग की वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इस सूची में अपनी वरिष्ठता को लेकर अगर किसी अध्यापक को आपत्ति है तो सात दिन के अंदर-अंदर प्रमाणित दस्तावेजों सहित निदेशालय को ई-मेल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वरिष्ठता सूची केवल पीजीटी की पदोन्नति के लिए ही मान्य होगी।

Related posts

हरियाणा: मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों से 104.34 करोड़ रुपये का कम्पोजिशन शुल्क वसूला गया- मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने स्थापित किया इलेक्शन सेल। 

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने पेंशनर्स को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x