Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: दो लड़कों के द्वारा घर में घुस कर एक महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: थाना कैंप क्षेत्र में दो लड़कों के द्वारा घर में घुस कर एक महिला के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर -678 , दिनांक 7 सितंबर -2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 323, 328, 376 , 506 , 450, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं। इस मामले में पुलिस ने दोनों में से किसी भी आरोपित को अरेस्ट नहीं कर पाई हैं। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम सेसा और सैनकी डाबर निवासी जवाहर कॉलोनी,कैंप पलवल हैं। ये वारदात गत 5 सितंबर -2021 की रात 8 बजे की है। आरोपितों ने पहले पीड़िता के घर में घुस कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पीला दिया, फिर उसके साथ बलात्कार किया और आरोपितों ने उसे कहा की ये बात किसी और को बताई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। ये वारदात पीड़िता के साथ एक सोची साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। जांच अधिकारी रेनू का कहना हैं कि इस मामले में किसी भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।     

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: इसराना मॉडल कॉलोनी के लिए भूमि अधिग्रहण पर लगी मुहर, हरेडा खरीदेगा जमीन

Ajit Sinha

सोहना/नूंह में हुए साम्प्रदायिक दंगों के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाला आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x