Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कालोनी के दो बिल्डरों अपने दो पार्टनर बिल्डरों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में कराया केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अमित जैन एंव सनत जैन ने सूरजकुंड थाने में अपने ही पार्टनर संजय अग्रवाल और दीपक माटा के खिलाफ सोची समझी साजिश के तहत विश्वासघात करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया हैं। इस मामले में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज विष्णु दत्त का कहना है कि ये मुकदमा सूरजकुंड थाने में दर्ज हुआ हैं। अभी उनके पास दर्ज एफआईआर की कॉपी नहीं आई हैं। वहीं, ग्रीन फील्ड प्रॉपर्टी एंव बिल्डर एसोसिएशन एंव फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता का कहना है कि ये मामला उनके सामने आया था। ये मामला लेनदेन का हैं।

इस मामले में शिकायतकर्ता अमित जैन और सनत जैन की शिकायत पर मुकदमा नंबर -554 , दिनांक 5 सितंबर -2021 ,भारतीय दंड सहिंता की धारा 406 , 120 बी, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अधिक जानकारी के लिए अमित जैन से संपर्क किया गया था पर उसने बताया कि इस वक़्त वो गाडी चला रहा हैं,बाद में बात करेगा, वही आरोपित संजय अग्रवाल से भी फोन पर संपर्क किया गया, उसने भी यही बताया की वह इस वक़्त हॉस्पिटल में हैं वो बाद में बात करेगा। बाद में दोनों पक्षों को सुन कर फिर से विस्तार पूर्वक फिर खबर लिख दिया जाएगा। ताकि ये मसला आम जनों को ठीक से समझ में आ जाए। आखिरकार प्लाट पर गलत तरीके निर्माण करने का हैं ये लेनदेन का है।  

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 व सेक्टर -17 की संयुक्त टीम ने भंवर हत्याकांड का मुख्य आरोपित व 25 हजार के इनामी बदमाश को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेवला महाराज पुर में 15 वर्षीय तुषार की करंट लगा कर की हत्या, पुलिस ने चार लोगों पर किया हत्या मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

दिल्ली के बेगमपुर इलाके के जल बोर्ड में कार्यरत एक बुजुर्ग की चाकू मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x