Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बीते 14 महीनों में अपने महकमें को मस्त माहौल में रखा, साथ में आमजनों को भी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बीते 14 महीनों में अपने महकमें को मस्त माहौल में रखा, साथ में आमजनों को भी, ज्यादा समय अपने कार्यालय में रह कर आमजनों की शिकायतों को सुना भी और उसका समाधान भी करवाया, भूखे फरियादों को खाना खिलाया, फिर उनकी शिकायतों का समाधान करवाये, खासतौर उन लोगों को जो अपनों के सताएं हुए लोग थे, और गरीबों के लिए तो उनकी सोच बहुत ही बढ़िया थी और उन्होनें गरीबों की मदद की । 

एडीजीपी ओपी सिंह बीते 3 जुलाई 2020 को फरीदाबाद में पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था और अब 02 सितंबर-2021 को उनका तबादला कर दिया गया हैं। इन 14 महीनों में ओ पी सिंह,पुलिस कमिश्नर के पद पर रहते हुए बहुत ही बेहतरीन काम किया। और इस बीच में वह बेहतरीन कानून व्यवस्था बनाए रखने में कामयाब रहे। ज्यादा वक़्त उन्होनें अपने कार्यालय में गुजरा। इस दौरान उन्होनें आमजनों की शिकायतों को सुन कर हल करने की हर संभव कोशिश की। कई ऐसे लोग भी उनके सामने आए जो भूखे -प्यासे और अपनों के ठुकराए हुए लोग थे, चाहे वह बुजुर्ग हो, चाहे वह महिला हो , चाहे कोई बच्चा हो, चाहे वह किसी भी मजहब के हो, उन सभी लोगों से सबसे पहले उन्होनें उनसे पूछते की खाना खाया या नहीं, जब वह कहते की वह लोग अभी तक खाना नहीं खाया हैं, तो सबसे पहले वह उस इंसान को खाना खिलाते थे।फिर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान कराते थे। चाहे वह अपने अधिकारियों के साथ मीटिंग करते, चाहे वह शहर के समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ मीटिंग करते,सबसे पहले उनके साथ अपना अनुभव शेयर करते और लोगों से हस्सी -मस्ती के साथ महत्वपूर्ण बात कर जाते थे। इनके इस व्यवहार से सभी वर्ग के लोग खुश थे। अंत में वाहनों की चोरी की घटनाओं में बढ़ौतरी हुई थी,के लिए उनकी पूरी कोशिश कर रहे थे. इस सक्रीय गिरोह को पकड़ने की। उनकी एक और बहुत बढ़िया बात थी, कि छोटी -छोटी घटनाओं में जो युवाओं को पकडे जा रहे थे, को समझा कर सही दिशा में लाने की कोशिश थी। उनका कहना था कि कोई युवा पहली छोटी -छोटी चोरी करता या कोई अपराध करता हैं,, जिसकों समझा कर उस युवाओं को सही दिशा में लाया जा सकता हैं, क्यूंकि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो तो उसके लिए अपराध की दुनिया में प्रवेश करने जैसा होता हैं. ओ पी सिंह को यहां के लोग हमेशा याद करते रहेंगें, वह लोग तो बिल्कुल करेंगे,जिसे इन्होनें सही दिशा दिखाया और पहुंचाया।             

Related posts

फरीदाबाद: झगड़े में एक शख्स की पीट -पीट कर हत्या करने के मामले में थाना सेक्टर -17 की पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

31 मार्च तक 367 बसें परिवहन विभाग के बेडे में शामिल किया जाएगा, 100 बसों के आदेश जारी किए जा चुके हैं: मूलचंद शर्मा  

Ajit Sinha

संबद्ध कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एनईपी-2020 सुधारों पर ध्यान दें : प्रो. राजीव कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x