Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या है या दहेज हत्या, परिजनों की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच में देर रात विवाद हुआ था।   जिसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।   जिससे उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे  मृतका महिला के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।  पुलिस ने मृतका महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का सही कारण का स्पष्ट हो सकेगा। 

सूरजपुर कस्बे के जिस मकान के सामने पुलिस और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है, इसी मकान में रहने वाली 30 वर्षीय मीना ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।  इस मकान में मीना अपने पति बंटी के साथ रहती थी और दोनों का एक 4 साल का बेटा भी है।  एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, कि मीना नाम की एक  महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, पुलिस ने जब आसपास में पूछताछ की तो पता चला कि रात को पति और पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मीना ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस ने मौके से जहरीला पदार्थ भी बरामद किया है। इस बात की सूचना मिलने पर मीना के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और पति बंटी और उसके परिवार पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि इस मामले में महिला के परिजनों के बंटी उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में दहेज हत्या की शिकायत दी है।  पुलिस ने बंटी को हिरासत में ले लिया है, महिला के मौत के कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा. पुलिस ने मामले की जांच  शुरु कर दी है.

Related posts

फरीदाबाद: थाना छायंसा के एडिशनल एसएचओ प्रदीप 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ में एक वाहन चोर के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

Ajit Sinha

पहले कार में ली फिर किडनैप करके 50 लाख रुपये की मांग करनें वाले दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x