Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

केंद्र की भाजपा सरकार जनता को सुखचैन से गुजारा नहीं करने देना चाहती है, गैस सिलिंडर का रेट बढ़ाया- डा. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डा सुशील गुप्ता ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि यह जनता को सुखचैन से गुजारा नहीं करने देना चाहती है। वह मध्यम वर्ग की रसोई पी एक के बाद लगातार वार करने में लगी हुई है। एक तरफ जहां पैटोल 100 रूपये पर हो गया है, वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडराों के दामों में भी आग लगी हुई है।

पार्टी के हरियाणा में सहप्रभारी डा गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल 100 रूपये पार करने के बाद अब मोदी सरकार में एलपीजी गैस सिलेंडर 900 के पास पहुंचा चुका है। ऐसे में उनकी हर घर में चूल्हा जलाने के लिए एलपीजी और साफ इंधन देने की उज्जवल योजना पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। आटा, चावल दाल, तेल, चीनी सभी के दाम आसमान छू रहे हैं। दूसरा मोदी सरकार में एलपीजी का भी भाव हर महीने बढ़ाते जा रहे  है। हालत यह है कि 2014 से पहले जब दाम 10 रुपये भी बढ़ता  था, तो देश में हाहाकार मच जाता था, और अब महीने में ही 10-10 बार दाम बढा दिए जाते है, तो सरकार के कानों जूं तक नहीं रेंगती, 8 महीने में केन्द्र की मोदी सरकार ने एलपीजी का दाम 165 रूपये तक बढ़ा डाले। इसका जवाब देने की बजाए वह मीडिया में  चुप्पी साधे हुए है। यहीं नहीं उज्जवला योजना के तहत करोड़ों सिलेंडर फ्री देने के लिए हर मध्यमवर्ग परिवार से उनकी सब्सिडी छीन ली गई और अब यह पता चल रहा है कि केवल 15 प्रतिशत ऐसे घर हैं जो अपने सिलेंडर को दोबारा पैसे देकर भरवा रहे हैं। मोदी सरकार ना तो गरीबों की सहायता कर रही है और तो और उसने मध्यमवर्ग की कमर तोड़ने का काम भी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से सबसे ज्यादा महिलाएं खफा हैं। अब एकमुश्त 25 रुपये बढ़ाने से दिल्ली व हरियाणा में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि करोना संकटकाल के कारण चौतरफा बेरोजगारी और आर्थिक मंदी का आलम है। सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा रही है और महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण आम जनता की जेबें खाली होती जा रही है। डॉ. गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रसोई गैस के दाम कम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर आम आदमी पार्टी आम जनता के साथ महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।

Related posts

भाजपा 75 तो दूर 25 का आंकड़ा भी छू ले तो गनीमत है : दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

धन्ना भगत ने 608 साल पहले जो विचार दिए थे वो आज भी हम सभी के लिए महत्वपूर्ण: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव-2024 के लिए 34 उम्मीदवारों के नाम पर लगाईं मुहर, जल्द होगी लिस्ट जारी  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x