Athrav – Online News Portal
नोएडा

यातायात नियमों को ताक पर रख निकली सपा नेता की कार रैली, विडियो वायरल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
जनता लोगों को नेता बनाती है, लेकिन नेता बनने के बाद अगर शक्ति प्रदर्शन ना हो तो नेताजी के शान में गुस्ताखी हो जाती है, लेकिन इस सब का खामियाजा भी जनता को ही भुगतना पड़ता है। इन दिनों जिला गौतमबुध नगर के अध्यक्ष बनाए जाने पर नेता के समर्थन में उनके कार्य कर्ताओं ने जो रैली निकाली, वह जनता के परेशानी का सबब बन गई.

इस रैली का वीडियो बना कर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है,कि कैसे कोरोना की तीसरी लहर के लड्ने के लिए सरकार कमर कस रही है और दूसरी ओर कोरोना न महामारी के इस दौर में कोविड-19 प्रोटोकॉल और यातायात के नियमों ताक पर रखकर उसकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और पुलिस मौके पर से लापता है.सपा के नए जिला अध्यक्ष चुने जाने पर इंदर प्रधान ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर उनके स्वागत में निकली गई कार रैली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंहगी गाड़ियों, उस पर लगे हूटर और चलती गाड़ियों की छत पर खड़े होकर शोर-शराबा करने कर रहे सपा के कार्यकर्ता जमकर करोना के प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे है न तो सोशल डिस्टेनसिंग नजर आ रही है, न ही सभी ने मास्क पहन रखा है और कार कि छत पर चढ़े हुए है कार्यकर्ता यातायात नियमों को जैसे ताक पर रख दिया हो. कई किलोमीटर इस रैली के दौरान पुलिस कही भी नज़र आई.

Related posts

पुलिस की कैप लगाकर वीडियो बनाने का शौक और उसे वायरल कर छा जाने के अरमान ने, युवक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

मासूम बेटे ने हौसला दिखाते हुए मां को संभाला,पुलिस ने दबोच लिए मोबाइल लूट भाग रहे लूटेरे

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ के दौरान सीरियल रेपिस्ट और 25 हज़ार के इनामी बदमाश हरिशंकर गिरफ्तार  

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x