Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत,दो पुलिसकर्मियों को पुलिस वीरता पदक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को इन पदकों की घोषणा की गई है। हरियाणा पुलिस के दो पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 11 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है।
 
इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
 
वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में राकेश कुमार एएसआई और पवन कुमार कांस्टेबल शामिल हैं। डॉ. सी.एस. राव, एडीजीपी, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
   
 
सराहनीय सेवा के लिए इनका चयन
       
इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में डॉ. हनीफ कुरैशी, आईजीपी आईआरबी भोंडसी, राज कुमार एसीपी पंचकूला, रमजीत सिंह डीएसपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो मधुबन, संजीव बलहारा डीएसपी ट्रैफिक गुरुग्राम, चमन लाल इंस्पेक्टर चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, निर्मला देवी महिला निरीक्षक सीआईडी पंचकूला, मनोज कुमार उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, मेवा सिंह उप-निरीक्षक पुलिस मुख्यालय पंचकूला, जसबीर सिंह उप-निरीक्षक जीआरपी अंबाला छावनी, सुखपाल सिंह ईएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो पंचकूला और गुरनाम सिंह एएसआई चतुर्थ आईआरबी मानेसर शामिल हैं। 

समस्त पुलिसबल के लिए सम्मानः डीजीपी
          
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान की बात है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। आप सभी की बहादूरी व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिसबल के अन्य अधिकारियों व जवानों को भी मनोबल और मज़बूत होगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने सात आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश किए जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद बार एसोसिएशन चुनाव 2026: तूफानी सरगर्मी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में फंसा पेंच, 3462 मतदाता तय करेंगे अधिवक्ताओं का भविष्य

Ajit Sinha

अपने-पराए के भेद से उठकर समाज की भलाई का कार्य करें लोक सेवक : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x