Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -48 ने दो मोबाइल फोन झपटने वाले को गिरफ्तार किए हैं,10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच , सेक्टर -28 ने आज दो झपटमारों को गिरफ्तार किए हैं गिरफ्तार किए गए दोनों झपटमारों के पास से झपटे  गए 10 मोबाइल फोन व फर्जी नंबर लगे एक बाइक बरामद किए हैं। पुलिस की माने तो दोनों झपटमारों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों झपटमारों को अदालत ने नीमका जेल भेज दिया।

इंचार्ज अनिल की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि मैगपाई होटल के पास एक बाइक पर सवार दो झपटमारों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन झपट कर फरार हुए हैं, के बाद पुलिस को उसी वक़्त पीड़ित महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी ,के बाद पुलिस ने चारों  तरफ से नाकेबंदी कर भाग रहे दोनों झपटमारों को पकड़ लिया। पकडे गए दोनों झपटमारों से उनका नाम पूछा तो एक झपटमार ने अपना नाम सलीम निवासी शिकार पुर, जिला नूह हाल जमाई कालोनी, गांव बड़खल व सोनू निवासी संजय कालोनी ,फरीदाबाद बताया। उनका कहना हैं कि जब इन दोनों से गहनता से पूछताछ की गई तो दोनों आरोपियों ने  मोबाइल फोन झपटने के  10 वारदातों  को करना कबूल किया। उसने यह बताया कि उसके बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगे  हुए हैं जोकि एक स्कूटी का हैं। उनका कहना हैं कि पकडे गए दोनों झपटमारों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 , 465 , 420 के तहत केस दर्ज हैं और इन्हीं मुकदमें में दोनों झपटमारों को गिरफ्तार किए गए हैं।



Related posts

जिला प्रशासन द्वारा अनंगपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को सीईसी से मिलने का समय दिलवाना एक सराहनीय कदम: विजय प्रताप

Ajit Sinha

फरीदाबाद:खालसा गार्डन में शादी समारोह के दौरान लड़ाई -झगड़ा करने व गोली चलाने के मामले में एक और आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन काल में पुलिस व उनके मंत्री के गुंडे की गुंडागर्दी चरम पर, सीपी के ऊपर भी उठने लगे सवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x