Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के तीन उप–निरीक्षक, निरीक्षक पद पर हुए पदोन्नत, पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने दी बधाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक कार्यालय पंचकुला द्वारा फरीदाबाद पुलिस में तैनात तीन उप–निरीक्षको को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत किए गए पुलिसकर्मियों में उप – निरीक्षक हुकम सिंह, उप निरीक्षक हरि किशन, तथा उप -निरीक्षक जय किशन का नाम शामिल है जो अब इंस्पेक्टर बन चुके हैं।

आज पुलिस कमिश्नर  कार्यालय सेक्टर- 21C में पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने तीनों उप निरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उप -निरीक्षक हुकुम सिंह ईओडब्ल्यू एनआईटी, उप- निरीक्षक हरिकिशन डीसीपी ऑफिस बल्लभगढ़ तथा उप -निरीक्षक जयकिशन सेक्टर- 7 थाना में तैनात थे जिन्हें उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य के लिए पदोन्नति दी गई है।

पुलिस कमिश्नर  ओपी सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की आपके द्वारा किए गए अच्छे कार्य ही आपको समाज में एक विशिष्ट पहचान देते हैं इसलिए भविष्य में भी वह इसी प्रकार अच्छे कार्य करते रहें तथा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को भी नागरिकों की सेवा सुरक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित करें। 

Related posts

चंडीगढ़: सीएम मनोहर लाल ने आज एम्स के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदने की मंजूरी दे दी है।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी से मुलाकात कर हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सौंपा मांग पत्र।

Ajit Sinha

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार की पहली वर्षगांठ पर सौगात, 27 अक्टूबर को हिसार एयरपोर्ट का भूमि पूजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x