Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव की टीम ने महिला की हत्या के मामले में पति और पति की प्रेमिका को अरेस्ट किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव की टीम ने महिला की हत्या के सनसनी खेज मामले में पति और पति की प्रेमिका को अरेस्ट किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों में जितेंद्र उर्फ जीतन उर्फ पप्पी और महिला बाला का नाम शामिल है। आरोपितों के खिलाफ थाना छांयसा में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपित जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका बाला की साजिश के अनुसार पति ने अपनी पत्नी रेणु की हत्या कर दी थी।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस को दी अपनी शिकायत में मृतक महिला के चाचा ने बताया कि वह पलवल निवासी हैं और उन्होंने अपनी भतीजी की शादी शाहपुरा खादर गांव के रहने वाले आरोपित जितेंद्र के साथ वर्ष-2012 में की थी। उनकी भतीजी रेणु ने अपने चाचा को बताया कि उसके पति आरोपित जितेंद्र का किसी महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है जिसपर मृतक महिला के परिजनों ने आरोपित को समझाने की बहुत कोशिश की परंतु आरोपित नहीं माना और उनके समझाने के बावजूद वह आरोपित महिला बाला के साथ संपर्क में रहा। इसी बात को लेकर आरोपित के घर में रोजाना लड़ाई झगड़े होते थे जिससे परेशान होकर आरोपित ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 31 वर्षीय आरोपित  जितेंद्र एक्सईएन ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

आरोपित इससे पहले अपने दोस्त  के साथ पिछले 10–12 साल तक प्राइवेट नौकरी करता था और उसका अपने दोस्त के घर आना-जाना था। इसी के चलते अपने दोस्त की पत्नी बाला के साथ जितेंद्र की जानकारी हो गई और पिछले दो-तीन साल से वह उसके साथ संबंध में था। घर में रोज रोज के क्लेश के चलते आरोपित जितेंद्र ने प्रेमिका के साथ मिल कर अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। गत 9 अगस्त शाम 4:30 बजे आरोपित अपने घर से ऑफिस गया और रात लगभग 12:30 बजे अपनी मोटर साइकिल से अपने घर वापस आया। जब आरोपित घर पहुंचा तो उसकी पत्नी सोई हुई थी। आरोपित ने मौका देखा और चुन्नी से रेणु का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके पश्चात आरोपित अपने ऑफिस वापिस आया और उसने अपनी प्रेमिका बाला को फोन करके इसकी जानकारी दी। तो बाला ने कहा कि अब सही हुआ कांटा निकल गया। मृतक महिला के चाचा की शिकायत पर थाना छांयसा में आरोपितों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की गई। इस मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी पुलिस के आल्हा अधिकारी क्राइम ब्रांच,ऊँचा गांव को सौप दी। क्राइम ब्रांच, ऊचा गांव की टीम ने वीरवार 11 अगस्त को आरोपित जितेंद्र को आईएमटी चौक और  महिला आरोपित बाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों  के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वो काफी समय से एक  दूसरे से मिले हुए थे और उनकी काफी नजदीकीया थी । आरोपित  जितेंद्र की पत्नी को जब उनके संबंध बारे में पता चला तो इसके चलते उनके घर में क्लेश शुरू हो गया। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उन्होंने रेनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

Related posts

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और स्मृति ईरानी से मुलाकात कर हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सौंपा मांग पत्र।

Ajit Sinha

अर्जुन अवॉर्डी प्रकाश नानजप्पा ने किया एसवीएसयू का अवलोकन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत में 68,530 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x