Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: 25 हजार रूपए का इनामी मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ सप्लायर मध्य प्रदेश से पुलिस ने अरेस्ट किया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ:  पुलिस ने कुरुक्षेत्र से 10 क्विंटल से अधिक की ड्रग रिकवरी के मामले में नशीले पदार्थों के सप्लायर व 25000 रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को मध्य प्रदेश से अरेस्ट किया है। इस मामले में तीन आरोपितों को पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश देकर 2 अगस्त 2021 को नशीले पदार्थों के सप्लायर आरोपित सोनू निवासी जिला आगर, मध्य प्रदेश को अरेस्ट कर लिया।

रिमांड अवधि में आरोपित  के कब्जे से एक कार व 50 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। अब तक की पूछताछ से पता चला कि आरोपित  के विरुद्ध जिला जींद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके आरोपित को अरेस्ट  किया गया था। इस मामले में आरोपित पुलिस टीम को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। जिसको अदालत के आदेश से भगोड़ा अपराधी घोषित किया गया था। आरोपित  के विरुद्ध जिला जींद में कुल 3 मामले दर्ज हैं।
                       
उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 2020 को कुरुक्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि तीन युवक नशीले पदार्थों की तस्करी का धंधा करते है जिन्होंने जी. टी. रोड़ के पास एक मकान में गोदाम बनाया हुआ है। जहां भारी मात्रा में मादक पदार्थ रखा है और वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आने-जाने वाले ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ बेचते हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने नियमानुसार मौके पर तुरंत रेड़ करके तीन आरोपितों  रोशन, फिरोज खान और संदीप को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया। मकान की तलाशी लेने पर काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भारी मात्रा में कुल 10 क्विंटल 38 किलोग्राम चुरापोस्त व डोडापोस्त तथा 34 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था।

Related posts

कमलेश ज्वेलर्स के मालिक,उसके भाई,सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला गैंगस्टर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ससुर पर यौन शोषण और पति पर मारपीट करने और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल का केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस आमने सामने, पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार किया है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x