Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने आज 25 हजार रूपए के ईनामी बदमाश को 3 साल के बाद अरेस्ट किया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने आज 3 साल से फरार चल रहे 25 हजार के एक  इनामी बदमाश को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम सुंदर है जो कि मेवात जिले का रहने वाला है। इस आरोपित  के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में लूट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमें वर्ष 2018 में आरोपित ने अपने तीन अन्य साथियों के संग  मिल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपितों ने दुर्घटना लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ियों की खरीद- बेचने के लिए  ऑन लाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स का सहारा लिया। जिसमें आरोपितों  ने सस्ते दामों पर स्कॉर्पियो गाड़ी बेचने का एक झूठा विज्ञापन प्रकाशित किया। सस्ती गाड़ी का विज्ञापन देखकर बिहार का एक स्कूल संचालक लालच में आ गया और उसने ठगों के साथ संपर्क साधा। इन आरोपितों  ने गाड़ी दिखाने के बहाने से पीड़ित को फरीदाबाद बुलाया और सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित मुकेश ने बताया कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है और वह  वहीं पर अपना स्कूल चलाता है। वह अपने लिए एक गाड़ी की तलाश कर रहा था। एक दिन उसने ओएलएक्स वेबसाइट पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का विज्ञापन देखा जिसमे गाड़ी के दाम बहुत ही कम बताए हुए थे। उसपर संपर्क किया तो फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने गाड़ी देखने के लिए उसे फरीदाबाद बुलाया।

मुकेश दिल्ली के अपने एक साथी रितेश को लेकर फरीदाबाद पहुंचा जहां पर खेड़ीपुल के पास में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति उन्हें गाड़ी दिखाने के लिए अपने साथ लेकर चल दिया। रास्ते में पहले से ही मौजूद जाल बिछाए 4 लड़को ने गाड़ी एकांत में खड़ी होने की बात कहकर पीड़ित को आगरा कैनाल स्थित मिट्टी के टीलों के बीच झाड़ियों में बुला लिया और चाकू की नोक व अवैध असला के बल पर दोनों व्यक्तियों से मारपीट कर उनके साथ लूटपाट की। जिसमें उन्होंने मुकेश के पास से 70 हज़ार रुपए, गले में पहनी सोने की चेन, 2 मोबाइल और उसके दोस्त रितेश के पास से 20 हजार रूपए की लूट की। पीड़ित की शिकायत पर थाना ओल्ड फरीदाबाद में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। इस मामले में तीन आरोपितों  को पुलिस ने पहले ही अरेस्ट कर लिया था परंतु आरोपित  सुंदर पिछले 3 वर्ष से फरार चल रहा था जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने गुप्त सूत्रों और तकनीकी की सहायता से आरोपित सुंदर को होडल से अरेस्ट किया हैं ।

Related posts

फरीदाबाद के गांव जाजरू के बाद, अब गांव सागरपुर में पहुंचा तेंदुआ, खेत में काम कर रहीं एक महिला पर किया हमला।   

Ajit Sinha

मुंह  और दांतों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु निकाली गई ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपियन के तहत कार रैली।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x