Athrav – Online News Portal
नोएडा

सैलरी और कंपनी के उत्पीढ़न के खिलाफ लावा कंपनी के बाहर सैकड़ों कर्मचारी का विरोध प्रदर्शन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 63 स्थित लावा कंपनी के बाहर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सैलरी  और कंपनी प्रशासन व्दारा उत्पीढ़न किए  जाने के विरोध कंपनी के बाहर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया।  सूचना मिलते ही एडीशन डीसीपी और कोतवाली फेज-3 कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को शांत कर कंपनी के मैंनेजमेट से बातचीत कर मामले सुलझाने जूट गई है।  

लावा कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे है, कर्मचारियों का कहना है कि लावा कंपनी प्रशासन की ओर से लगातार हमारा शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि कर्मचारियों की सैलरी में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया है,

 यहां पर सैलरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और कंपनी वाले वर्क लोड बढ़ाते जा रहे हैं। 11 घंटे के काम को 8 घंटे में पूरा करने का दबाव डाला जा रहा है। इसका विरोध करने पर आज रात को 8 लड़कों को जबरदस्ती उठाकर अंदर ले गए हैं। वहां कमरे में बंद करके टॉर्चर किया गया है।  साथ ही साथ जान से मार ने की भी धमकी दी गई। इसी से गुस्सा होकर सुबह सभी कर्मचारी एकत्र होकर सड़क जाम करने लग गए। 

लावा कंपनी कर्मचारियों के प्रदर्शन कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे स्थिति काबू में जुट गए। एडिशनल डीसीपी का कहना है कि भी सिचुएशन नॉर्मल है। वर्कर यहां पर बैठे हुए हैं कंपनी रिप्रेजेंटेटिव को बुलाया गया है,  उनके मालिक को भी  बुलाया जा रहा है, इनके सैलरी, का मसला है और काम के घंटे का और संडे स्विफ्ट को लेकर यीशु है। इनकी  कंपनी और मालिक से बात कराई जा रही है। लेबर विभाग के भी अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं सब से बात करके इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा.  

Related posts

प्यार में पागल लड़की का खौफनाक कारनामा: खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए युवती की हत्या कर दी,चेहरा जला दी।

Ajit Sinha

आईएएस डीएम सुहास एलवाई पहले ऐसे नौकरशाह हैं जिन्होंने पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीता

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x