Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: जेजेपी के संगठन में विस्तार, बीसी सेल में 45 पदाधिकारी किए नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पिछड़ा वर्ग (बीसी) प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी कृष्ण गंगवा और प्रदेशाध्यक्ष राम मेहर ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 45 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा बीसी सेल में कुरुक्षेत्र निवासी पूर्णचंद कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

वहीं प्रदेश सचिव के पद पर कुरुक्षेत्र निवासी जय भगवान, पंचकुला निवासी रामफल यादव, महेंद्रगढ़ निवासी कृष्ण प्रजापत, रोहतक निवासी जितेंद्र सैनी, दादरी निवासी रमेश कुमार, फरीदाबाद निवासी मनोज खरहाना, जींद निवासी सुनील सैन, पलवल निवासी एडवोकेट समय सिंह, भिवानी निवासी मदन यादव जूस वाला और सोनीपत निवासी मास्टर ओम प्रकाश को नियुक्त किया है। 

जेजेपी बीसी प्रकोष्ठ में दादरी निवासी सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सोनी, लाला राम, ओम प्रकाश, फरीदाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह, सोनीपत निवासी रण सिंह सैनी, रेवाड़ी निवासी रमेश सैणी, सिरसा निवासी दिनेश सैन, रोहतक निवासी जयपाल पंचाल, नूंह निवासी राज कुमार, अंबाला निवासी दरबारा सैनी और कैथल निवासी सतबीर कश्यप प्रदेश सहसचिव होंगे। इनके अलावा पार्टी द्वारा बीसी सेल में सभी 22 जिला प्रधानों की नियुक्तियां भी कर दी गई है।

इनमें अंबाला जिले में शमशेर कश्यप, भिवानी में कृष्ण वर्मा, दादरी में विनोद कुमार जांगड़ा, फरीदाबाद में भारत भूषण यादव, फतेहाबाद में आनंद कुमार, गुरुग्राम में जितेंद्र सिंह जांगड़ा, हिसार में  सज्जन लावट, जींद में राजमल सैणी, झज्जर में सुनील सोनी, कैथल में संदीप कुमार, करनाल में विनोद कुमार पाल, कुरुक्षेत्र में ज्ञान सिंह सैनी को बीसी सेल का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में राजकुमार जांगड़ा, नूंह में हामिद अली, पंचकुला में पवन सैनी, पलवल में संजय बघेल, पानीपत में सतनारायण जांगड़ा, रेवाड़ी में धर्मबीर चोकन, रोहतक में सोनू जांगड़ा, सिरसा में छिंद्रपाल कंबोज, सोनीपत में जुगती राम और यमुनानगर में परमानंद जोगी जेजेपी के बीसी जिलाध्यक्ष होंगे।

Related posts

देखें वीडियो: कोरोना मृतकों के परिवारों को 50,000 रुपए का मुआवज़ा एक भद्दा मज़ाक़, 5 लाख मुआवजा दिया जाए -कांग्रेस

Ajit Sinha

प्रेस वार्ता: ‘‘सत्ता का अहंकार तोड़ो – टूटते मनोबल का रुख मोड़ो – ‘भारत जोड़ो’’- रणदीप सिंह सुरजेवाला

Ajit Sinha

नई दिल्ली: भाजयुमो ने आज पूरे भारत के सभी जिलों में पार्षदों के लिए कार्यक्रम और सम्मेलन आयोजित किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x