Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज शहीदों के सम्मान में भाजपा के तिगाव से विधायक राजेश नागर ने निकाली तिरंगा यात्रा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: शहीदों के सम्मान में भाजपा के तिगाव क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अपने सैकड़ों कार्य कर्ताओं के साथ गांव 84 पाल के ऐतिहासिक गांव तिगांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।विधायक राजेश नागर ने सबसे पहले गांव में स्थित “जीतगढ़ शहीद स्मारक” पर माल्यार्पण की इसके बाद राजेश नागर ने हजारों कार्यकर्ताओं को लेकर पूरे गांव में लगभग 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

विधायक राजेश नागर ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा देश के ऊपर अपनी जान न्योछावर करने  वाले वीर जवानों की याद में और उनके सम्मान के लिए निकाली गई है। इस यात्रा में गांव के  36 बिरादरी लोगों  ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। विधायक ने बताया कि तिगांव विधानसभा मैं “जीतगढ़ शहीद स्मारक” एक ऐतिहासिक स्मारक है यहां पर शहीदों की याद में स्मारक बनाया गए हैं।

इसलिए आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत जीतगढ़ शहीद स्मारक से शहीदों के सम्मान में तिरंगा हाथ में लेकर पैदल यात्रा निकाली है। विधायक ने बताया कि जिन शहीदों की कुर्बानी से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

Related posts

फरीदाबाद : गांव खेड़ीगुजरान में कबाड़ी के गोदाम में स्क्रैप में आए हैंड ग्रेनेड को तोड़ते वक्त हुआ बड़ा विस्फोट में 2 लोगों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डरों के द्वारा खरीदारों को लूटने के लिए किए जा रहे अवैध निर्माणों पर जल्द होगी कार्रवाई -डीटीपी

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग:कांग्रेस नेता महावीर बड़गुज्जर आम आदमी पार्टी में शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x