Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम जिला में अवैध रूप से विकसित होने वाली कॉलोनियों को रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: जिला गुरुग्राम में अवैध कॉलोनी विकसित होने से रोकने को लेकर शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त डा. यश गर्ग ने की। उन्होंने बैठक में कहा कि जिला नगर योजनाकार, पुलिस, नगर निगम , पंचायत आदि विभाग आपसी तालमेल से इस प्रकार से काम करें कि जिला में अवैध कॉलोनियां विकसित ही ना हों। उपायुक्त डॉ गर्ग ने विभागों के अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने की नसीहत देने के साथ लोगों को भी चेताया कि वे अवैध निर्माण ना करें।

आज की बैठक में अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे फार्म हाउसों के मामले पर भी विस्तार से चर्चा हुई और विचार किया गया कि किस प्रकार से इन गतिविधियों को रोका जाए। बैठक में अरावली पर्वत श्रृंखला में निर्माणों के स्टेटस की समीक्षा के लिए अलग बैठक रखने पर सहमति बनी। इसके अलावा, लाइसैंस प्राप्त कॉलोनियों में नियमों के विरूद्ध अतिरिक्त फलोर बनाने का मामला रखा गया, जिस पर उपायुक्त ने टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारियों को सख्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण को प्रशासनिक अमले द्वारा हटाया जाएगा और उसको हटाने का खर्च भी अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति से वसूला जाएगा।यदि वह व्यक्ति यह खर्च की राशि जमा नही करवाता है तो उसकी रिकवरी भूमि राजस्व के एरियर के तौर पर वसूली जाएगी और राजस्व रिकॉर्ड में उस प्रोपर्टी की लाल रंग से एंट्री होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध कॉलोनियों में बिजली निगम द्वारा बिजली के कनेक्शन काटने के लिए प्रक्रिया बनाई जाएगी।

लाइसैंस प्राप्त कॉलोनियों में अतिरिक्त फलोर बनाने के मामले में भी बिजली निगम द्वारा लोड की सीमा निर्धारित करने पर विचार किया जाएगा। आज की बैठक में अवैध निर्माणों के अलावा अवैध बोरवैल के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उपायुक्त डा. गर्ग ने हाइड्रोलॉजिस्ट को अवैध रूप से भूजल दोहन रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ दहिया, सोहना की एसडीएम चिनार , पटौदी के एसडीएम प्रदीप कुमार, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव,  गुड़गांव की एसडीएम अंकिता चौधरी, डीटीपी आरएस भाट्, डीएचबीवीएन गुरुग्राम के एक्सईएन के.एस नेहरा, हाइड्रोलॉजिस्ट वीएस लांबा, डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण एसीएस मानेसर डॉक्टर हितेश यादव, डीसीपी हेड क्वार्टर राजीव देशवाल, डीसीपी मकसूद अहमद, पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरेंद्र सिंह व संदीप सिंह सहित डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी गुरुग्राम सुमेर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेशव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम की की शुरूआत ।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में 180 वर्ग गज से छोटे प्लॉट में फलोर वाईज रजिस्टरी की तो नपेंगे तहसीलदार व रजिस्टरी क्लर्क: डीसी

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण ने ली सीआईए प्रभारी जसबीर सिंह की जान, डीजीपी मनोज यादव ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x