Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल पुलिस में तैनात दो पुलिस के 2 जवान हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल पुलिस में तैनात दो पुलिस के 2 जवान आज शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। और उन्होनें कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस कर्मी समाज की बुराइयों को ख़त्म करने में अपना योगदान दे सकता हैं। और समाज जागृति ला सकता हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लघु सचिवालय पलवल  के तृतीय तल पर पुलिस अधीक्षक, पलवल कार्यालय के सभागार में पुलिस विभाग के जवानों की सेवानिवृत्ति होने पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया, जोकि सेवानिवृत्त होने वाले जवान ईएसआई  खुर्शीद अहमद/89 PWL, ईएचसीदेवेंद्र सिंह 420/PWL शामिल है जिनको  आईपीएस पुलिस कप्तान दीपक गहलावत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

इस मौके  पर पुलिस कप्तान ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है, पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है।

पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है।  वह कभी भी रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है। वह सदा उसके साथ रहती हैं। इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवानों के परिवार जन, जिला भलाई निरीक्षक विक्रम सिंह के अलावा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

4 जेलों में स्थापित 14 स्टेटिक 3जी सेल फोन जेमर को 4जी में अपग्रेड करने हेतु 7 करोड़ 63 लाख 91 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दो आईएएस अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी में 22 युवा जिलाध्यक्ष समेत 29 पदाधिकारी घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x