Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

मोदी सरकार का ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए ऐतिहासिक एवं कल्याणकारी फैसला-डॉ के. लक्ष्मण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET-UG एंव NEET-PG एवं (MBBS/MD/DIPLOMA/ BDS/ MDS) के तहत अखिल भारतीय कोटे में ओबीसी अभ्यार्थियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण बहाल कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण ने बताया कि ओबीसी सांसदों व ओबीसी मोर्चा के द्वारा पिछले लम्बे समय से आरक्षण को बहाल करने की मांग  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जा रही थी।

उन्होने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय से लगभग 4000 ओबीसी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। जिसमें प्रतिवर्ष 1500 ओबीसी विद्यार्थियों को MBBS में एवं 2500 औबीसी विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएशन में लाभ मिलेगा।

डॉ के.लक्षमण ने कहा आजादी के लम्बे समय बाद देश में एक ऐसी सरकार चल रही है,जिसने समाजिक व शैक्षणिक रूप से पिछडे़, दलित, अनुसूचित जन जाति तथा आर्थिक तौर पर कमजोर( EWS) तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ, सबका साथ- सबका विकास -सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। इसके लिए ओबीसी मोर्चा, पीएम नरेन्द्र मोदी  का तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: 18वीं लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की पहली कार्यसमिति की बड़ी बैठक शुरू , अभी जारी है-वीडियो देखें

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज एक बिल्डर को खरीदारों से साढ़े 4 करोड़ ठगने के आरोप में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

जब चैंपियन चैंपियन को चुनते हैं: फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा 2026 की शुरुआत के लिए STAGE के ब्रांड एंबेसडर बने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x