Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने ‍वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी को ईलाज के लिए भेजी दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पिछले काफी समय से बीमार चल रहे शहर के सबसे वरिष्ठ और वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी की मदद के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगे आए हैं। उन्होंने उसके ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा ईलाज के लिए समय पर मदद करने के लिए पत्रकार अमरनाथ बागी ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।    

गौरतलब है कि शेर-ए-हरियाणा समाचार पत्र के संपादक और पिछले लगभग 70 वर्षों से शहर में पत्रकारिता कर रहे 94 वर्षीय अमरनाथ बागी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। चिकित्सकों ने ईलाज के लिए उन्हें तुरंत सर्जरी की आवश्यकता बताई है। पूरी उम्र पत्रकारिता व समाज के लिए लगाने वाले अमरनाथ बागी यह पैसे खर्च कर ईलाज करवाने में सक्षम नहीं थे और उन्होंने इसके लिए मदद की मांग की थी।

यह सूचना जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मिली तो वह तुरंत वयोवृद्ध पत्रकार अमरनाथ बागी की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने तुरंत दो लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से देने के आदेश दिए। सोमवार को यह राशि पत्रकार अमरनाथ बागी के खाते में पहुंच गई।

Related posts

अल्टेयर और डिजायनटेक सिस्टम्स ने मानव रचना विश्व विद्यालय के साथ सहमति-पत्र पर किया हस्ताक्षर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने सदर बल्लभगढ़ थाने में अवैध कालोनियों को विकसित के जुर्म में 3 महिलाओं सहित 10 कलोनिनाइजरों पर केस दर्ज कराए

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खचा खच भरी बङी चौपाल पर फैशन शो ने दर्शकों का मोह लिया मन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x