Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: 505 किलो ‘डोडा पोस्त‘, 265 किलो ‘गांजा पत्ती‘ व 2 किलो 962 ग्राम अफीम जब्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के मंसूबो को विफल करते हुए भिवानी और नूंह जिलों से ट्रकों में तस्करी कर ले जाया जा रहा 505 किलोग्राम डोडा पोस्त, 2 किलोग्राम 962 ग्राम अफीम और 265 किलोग्राम से अधिक गांजा पत्ती बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस मामले में अब तक हरियाणा से तीन और पंजाब से एक सहित कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना में पुलिस टीम को बस अड्डा निमडीवाला के पास पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक में दादरी की ओर से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक ढाबे के पास नाका लगा कर वाहनों की सघन जांच शुरू की और दादरी की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी लेने पर 2 किलो 962 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने गहन जांच के बाद ट्रक में पैक किए गए 800 दाल के बोरे के बीच छिपे 34 प्लास्टिक बैग भी बरामद किए जिनमें कुल 505 किलोग्राम 738 ग्राम डोडा पोस्त भरा था।प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जब्त मादक पदार्थ की सप्लाई उत्तर प्रदेश में की जानी थी। गिरफ्तार किए गए ड्राइवर और क्लीनर को प्रति चक्कर नशीले पदार्थों की खेप लाने के लिए अलग-अलग 20,000 से 30,000 रुपये दिए जाते थे। गिरफ्तार आरोपितों  की पहचान अंबाला निवासी परमजीत सिंह उर्फ काला और मोहाली के बलदेव सिंह के रूप में हुई है।
         
दूसरी घटना में पुलिस ने नूंह जिले में काजू बुरादा के कट्टों के नीचे छुपाकर तस्करी किए जा रहे 265 किलो 400 ग्राम गांजा पत्ती जब्त कर इस सिल सिले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ राजस्थान नंबर के ट्रक में कानपुर, उत्तर प्रदेश से भर कर नूंह होते हुए ले जाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत नाका स्थापित कर ट्रक में सवार दो लोगों को पकड़कर 265 किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नूंह जिले के गुरनावत निवासी सलीम और अखलाक के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में,रोहतक में अपराध जांच एजेंसी की टीम ने मुकेशदास के रूप में पहचाने जाने वाले बिहार निवासी के कब्जे से 10 किलो 130 ग्राम गांजा जब्त किया है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बहन विधायिका गीता भुक्कल और शकुंतला खटक ने बांधी राखी बांधी।

Ajit Sinha

इनेलो नेता नफे सिंह राठी हत्याकांड मामले को सीबीआई को कर दिया गया है स्थानांतरित- अनिल विज

Ajit Sinha

साइबर गैंग ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x