Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा

बिजली के बॉक्स से जब निकला जहरीला सांप, और बॉक्स के होल में काफी समय तक फंसा रहा ये सांप, देख कर्मचारी रह गया दंग।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
साँप का नाम सुनते ही जिस्म में सिहरन दौड जाती ऐसे में अगर साँप आपके सामने आ जाए तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि लोगों की हालत कैसी होगी। ऐसा ही घटना ग्रेटर नोएडा बिजली के सब स्टेशन पर एक बिजली के बॉक्स में सांप निकलने की घटना घटित हुई। उस बॉक्स में जहरीला सांप बुरी तरह से लम्बें समय तक फंसी रही, आप इस खबर में प्रकाशित तस्बीरों में देख सकतें हैं।

फिर क्या था वहां पर जहरीले सांप दिखने के बाद हड़कंप मच गया। देखते–देखते लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया। जब लोग साँप को निकालने में सफल नहीं हो पाए तो सपेरा को बुलाया गया। तब जाकर सांप से लोगों को निजात मिल पाई ।

बिजली के जंक्शन बॉक्स में फंसे साँप को देख बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। ये घटना ग्रेटर नोएडा चिठेहड़ा बिजली सब स्टेशन की है,बिजली कर्मचारी जब बिजली की टेस्टिंग के लिए बॉक्स खोलने लगा तभी बॉक्स में से सांप निकल कर बाहर आ गया सॉप को देखकर वह हड़बड़ा कर बिल्कुल पीछे हट गया वरना सांप उसको काट भी सकता था।

सब स्टेशन पर एक बिजली के बॉक्स में सांप निकलने कि खबर फैलते ही देखते–देखते लोगो का हुजूम इकठ्ठा हो गया। साँप लगभग 1.5 मीटर लंबा और काफी जहरीला होने के कारण, लोग सांप को देख कर दहशत में थे और लोगों को देख साँप भी घबराया हुआ था,

और काफी प्रयास करने के बाद भी बाहर नहीं निकल पा रहा था। जब लोग सांप को निकालने में सफल नहीं हो पाए तो सपेरा को बुलाया गया और तब जाकर सांप से निजात मिल पाई। और लोगो ने भी राहत की सांस ली।

Related posts

घर का गेट गिरने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई अलग-अलग दो मुठभेड़ में, तीन बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha

करवा चौथ पर नोएडा के सभी प्रमुख बाजार हुए गुलजार, ब्यूटी पार्लर और मेहंदी लगाने वालों की रहीं चांदी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x