Athrav – Online News Portal
नोएडा

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबे 8 बच्चे , 3 की मौत, बचे हुए घायलों का चल रहा अस्पताल में इलाज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक से भरभरा कर गिर गई जिसकी चपेट में आठ मासूम बच्चे आ गए। वहां मौजूद लोगों में दीवार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लोगों ने खुद ही रेस्क्यू कर दीवार के मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और दादरी के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने तीन मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया जबकि पांच बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा खोदना गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने पर 8 बच्चे दबे,3 बच्चों की मौत, खोदना गाँव में बन रहा था सगीर नाम के शख्स का निर्माणाधीन मकान के पास परिवार के कुछ बच्चे खेल रहे थे। अचानक दीवार गिरने से 8 बच्चे दीवार की चपेट में आ गए तीन मासूम बच्चों की मौक़े पर हुई मौत में आहद 4 वर्ष ,आदिल 8 वर्ष और अलफ़िदा 2 वर्ष है।
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

बाईपास पर धू-धू कर जला ट्रक, जलते ट्रक से कूद कर चालक ने अपनी जान बचाई-देखें 

Ajit Sinha

उत्तरप्रदेश रोडवेज बस के अंदर घुसी तेज रफ़्तार इनोवा गाडी, 4 की मौत,1 गंभीर, इनमें से दो शख्स फरीदाबाद के हैं।

Ajit Sinha

तीन साल के बच्चे की मौत के बाद चाइल्ड पीजीआई में परिजनों का हंगामा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x