Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल: रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में एसआईटी ने आज कानूनगो को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला मामले में एसआईटी ( विशेष अनुसंधान टीम) ने आज कानूनगो को अरेस्ट किया हैं, इस आरोपित को आज अदालत के सम्मुख पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।  

डीएसपी सिटी पलवल व एसआईटी प्रभारी यशपाल सिंह  ने जानकारी देते हुए बताया कि  रेलवे कॉरिडोर मामले में एडीसी पलवल की प्राथमिक जांच के बाद 8 पटवारी व कानूनगो और  कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी तफ्तीश अनुसंधान संघ के द्वारा किया जा रहा है।  जांच के दौरान  आरोपितों की सेशन कोर्ट पलवल से अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी थी जिसमें सुरेश कानूनगो भी है,जिसके ऊपर आरोप है कि उसने दोनों प्रोजेक्टों से अलग-अलग सैलरी के करीब ढाई लाख रुपए लिए और अपने आप को तथा अपने परिजन व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए एकवायर की हुई जमीन में से 30 गज जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराई जिस को दो हिस्सों में बेच दिया।

करीब 15/16 व्यक्तियों को 15 गज जमीन तथा 6 वर्ग गज जमीन को 20-22 आदमियों के नाम रजिस्ट्री करा दी जो सभी को रेलवे के अवार्ड अनुसार  550000 रुपए, एक सरकारी नौकरी या आजीवन 20000 प्रति माह जमीन मालिक को मिलने थे, लेकिन इसकी शिकायत होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होनें  जानकारी देते हुए  बताया कि  मामले में संलिप्त आरोपित सुरेश कानूनगो को कल उस के गांव पातली कला से अरेस्ट करके आज अदालत के सम्मुख पेश किया गया, जिससे करीब 200000 रूपए व सेल डीड बरामद की जानी है,जिसका एक दिन हिरासत पुलिस रिमांड अदालत ने मंजूर कर लिया है जिसे कल शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपित  से गहनता से पूछताछ जारी है।

Related posts

हुक्का पिलाने से मना करने पर मारपीट करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकसित हरियाणा बनाने के मिशन में जुड़ चुकी है : नायब सैनी

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; खेड़ीपुल थाने में भूपानी थाना क्षेत्र से सेक्टर -85,86,भतौला व बुढ़ैना गांव को हटा कर शामिल करने के प्रस्ताव को सरकार ने दी मंजूरी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x