Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: एसटीएफ ने आज 25000 रूपए का ईनामी मोस्ट वान्टेड अपराधी को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज जिला सोनीपत से 25000 रूपए के ईनामी मोस्ट वांटेड व हत्या की घटना में संलिप्त उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। 

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी शहर निवासी बजरंग के रूप में हुई है। हत्या की घटना में संलिप्त अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए  हरिद्वार, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, व गुजरात में मजदूरी व ट्रक ड्राइवरी कर छिपता रहा।

पकड़ा गया ईनामी एवं मोस्ट वान्टेड बदमाश वर्ष 2015 में थाना शहर भिवानी में दर्ज बेरहमी से हत्या की घटना में संलिप्त था। न्यायालय ने वर्ष 2017 में इसे फरार आरोपी घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी  पर पुलिस द्वारा 25000 रूपये का ईनाम रखा गया था।पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को अदालत  में पेशकर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान की, विशेष गिरदावरी जल्द ही करवाई जाएगी। 

Ajit Sinha

पेड़ों पर रहने वाले चोर से पुलिस ने रिमांड के दौरान 12 लाख के गहने व फोन किया बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x