Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त यशपाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त यशपाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इन पुरस्कारों के लिए महिलाएं जिला स्तर पर 18 अक्टूबर तक महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन दे सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए पोर्टल डब्ल्यूसीडीएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन को देख सकते हैं।  उपायुक्त यशपाल ने बताया कि चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रूपए, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज के लिए एक लाख, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रूपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

इसी प्रकार से ए.एन.एम/नर्स/महिला एम.पी.डब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में 18 अक्टूबर आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए योग्यताएं व शर्ते अनुसार विभाग की वैबसाईट पर भी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटडब्ल्यूसीडीएचआरवाईडॉटजीऑवीडॉटईन/ https://wcdhry.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

हरियाणा पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड में 400 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर ने ली सेवा की शपथ: सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में जूनियर्स छात्राओ ने दी अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :एएसआई राजेश अब तक दुनिया भर से 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर फिर से परिवारों से मिलवा चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x