Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एसी बदलने की योजना से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता -1912 पर करें डायल – डीसी ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने बताया कि हरियाणा के बिजली वितरण निगमों ने प्रदेश में उर्जा बचत को प्रोत्साहन देते हुए घरेलू ऊर्जा खपत और पीक लोड को कम करने के लिए सुपर एनर्जी एफिसिएंट सप्लिट इनवर्टर एयर कंडीशनर (एसी) लगाने की योजना शुरू की है। 

उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण तथा शहरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है, जिसके तहत उपभोक्ता 1.5 टन का ऊर्जा बचत वाला नया एसी लगवाकर या पुराने एसी को बदलकर अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं। यह योजना 24 अगस्त, 2021 तक लागू रहेगी और उपभोक्ता घर बैठे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर विभाग द्वारा 4000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 8000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नया एसी लगवाने पर 2000 व पुराने एसी के बदले नया एसी लगवाने पर 4000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना से संबंधित किसी भी ऑनलाइन त्रुटि या अन्य समस्या के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर-1912 या ई-मेल- acreplacement@uhbvn.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा में सभी रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह कार्यरत: विपुल गोयल

Ajit Sinha

बिजली का नॉन डोमेस्टिक कनेक्शन इंस्टॉल करने के बदले में रिश्वत की मांग करने वाले जई सहित दो लोग पकड़े गए।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लगने व इसके पहले से बन रही अवैध दुकानों एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर कौन करेगा कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x