Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर- 28 हाउसिंग बोर्ड आरडब्ल्यूए ने आयोजित किया पौधरोपण ,पेड़ों को पालकर बड़ा करना सबसे बड़ा धर्म – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर- 28 आरडब्ल्यूए के द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान में लोगों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने लोगों से कहा कि पेड़ों को लगाना ही नहीं बल्कि उसके बाद उन्हें पाल पोसकर बड़ा करना सबसे बड़ा धर्म है। विधायक ने यहां मौजूद स्थानीय महिलाओं को पौधों को पालने की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया। नागर ने कहा कि महिलाओं को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए। चूंकि उनके अंदर पहले से पोषित करने का भाव मिलता है। इसलिए वह पौधों को पेड़ बनाने के लिए अपनी ऊर्जा लगा सकती हैं।

राजेश नागर ने खुद भी पौधे लगाए और सभी को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं और दवा के काम भी आते हैं। पेड़ों का कुछ भी हिस्सा बेकार नहीं जाता है। इसके लिए हमें जागरुक होना ही होगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अपनी कुछ समस्याओं के बारे में उन्हें बताया तो विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। जिस पर लोगों ने बड़ी प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक ने कहा कि हरियाणा सरकार में सुशासन ही विकल्प है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, विक्रम कपूर, आरडब्ल्यूए प्रधान आर एस सलूजा, महासचिव डीपी यादव, सदस्य गीता यादव, ज्योति लहरी, निशा, पवन खटाना, एनके सूद, दीपक लहरी, सतेंद्र, स्वामी, एसएस सौत, संजीव शर्मा, आदित्य शर्मा, विवेक सिंह, आलोक प्रताप, सुदीप चौहान, अनिल कादयान, अभिषेक धाकरे, महेश पांडे, धीरेंद्र गुप्ता, राजू, सीएल वर्मा, गुरचरण, प्रवीन यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गेस्ट हाउस में लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया और वहां पर उसके साथ आरोपी काकू ने बलात्कार कर डाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में वीरेंद्र भड़ाना और उनकी टीम ने सैकड़ों घरों में जाकर भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को जिताने की अपील।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x