Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न, आई सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हुई चर्चा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: किसान संघर्ष समिति नहरपार फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान जगबीर सिंह नागर की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई बैठक का संचालन महासचिव सत्यपाल नरवत ने किया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले पर विचार विमर्श व समीक्षा की गई। जोकि सुप्रीम कोर्ट में दो दिन की सुनवाई व बहस गत 13 जुलाई 2021 और 14 जुलाई 2021 के फैसले के बाद आया हैं। 

जिसमें  कुछ गांवों  का मुआवजा हाई कोर्ट के मुआवजे से बढ़ाया गया हैं।  जिसमें  नीमका 1760 /- से 2240 /- प्रति गज, खेड़ी कलां 1760 /- से 2665 /- , खेड़ी खुर्द 1760 /- से 2814 /- , फरीदपुर 1760 /- से 1990 /-, बसेलवा 3300 /- से 3823 /-, बादशाहपुर 1936 /- से 2000 /-, पलवली 1936 /- से 2000 /-, मिर्जापुर 1936 /- से 2660 /-, भटोला 1936 /- से 2632 /-, बड़ोली 2136 /- से 2575 /-, पेह्लादपुर 2136 /- से 2575 /-, भूपानी 1760 /- से 2000 /-, टिकावली 1965 /-, भूपानी 2600 /- और कुछ गांवों का हाई कोर्ट का मुआवजा सुप्रीम कोर्ट ने घटाया हैं जिसमे बुढ़ैना 3300 /- से 2817 /-, मवई 3300 /- से 2000 /-, वजीरपुर  2200 /- से 2000 /- कर दिया गया! ये अभी लगभग हैं।  नोटिफिकेशन आने के बाद फाइनल पता चलेगा की मुआवजा क्या तय हुआ हैं। 

ओवर आल मिला कर  सुप्रीम कोर्ट के फैसले से किसान खुश है और इंतजार रहेगा की मुआवजा कब मिलेगा।  कुछ गांवों के किसानो की रॉयल्टी भी नहीं आई  हैं। जिसमें  भतौला, नीमका, बसेलवा, फज्जूपुर, वजीरपुर आदि  शामिल हैं। कुछ किसानों की शुरू से ही रॉयलिटी नहीं मिली है।  और जिन किसानों की जमीन 2017 में अधिग्रहण की गई  थी उनकी भी रॉयल्टी नहीं मिली हैं।  इनके लिए समिति के पदाधिकारी मंगलवार को हुड़ा के दफ्तर जाकर सम्बंधित अधिकारी से मिलकर रॉयल्टी की बात करेंगे।  आज की बैठक  में राजकुमार आर्ये वरिष्ठ उपप्रधान, प्रकाश चंद, बाबू, भूप सिंह उपप्रधान परमानंद सहसचिव, धीरज, विजयपाल संगठनकर्ता, लीलू चंदीला संयोजक, अरुण त्यागी प्रेस सचिव, लच्छी राम शर्मा, करतार, उमेद नागर संक्रिय सदस्य आदि ने भाग लिया। 

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए आज शुक्रवार को प्राप्त हुए 11 नामांकन पत्र : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने सोमवार को 75 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, यह सिलसिला जारी रहेगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पायलट अभिनन्दन की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट का पीएलपीएल पर निर्णय को लेकर शारदा राठौर ने बांटे लड्डू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x